भाजपा ने गांधी व नेहरू के योगदान को आज तक नहीं समझा : जाखड़

punjabkesari.in Tuesday, Nov 14, 2017 - 04:37 PM (IST)

जालन्धर (धवन): पंजाब कांग्रेस कमेटी ने आज देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें याद किया तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में हुए समारोह में पंडित नेहरू के योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए जाखड़ ने कहा कि पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी थी तथा उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में पं. नेहरू ने महात्मा गांधी के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाई थी। तभी आजादी की लहर अपने मुकाम तक पहुंच सकी थी। उन्होंने कहा कि देश विभाजन के बाद देश को विकास के रास्ते पर ले जाने में पं. नेहरू ने ही अहम योगदान दिया। उन्होंने भाजपा पर बरसते हुए कहा कि वह गांधी व नेहरू के योगदान को घटा कर पेश करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि वास्तव में भाजपा ने कभी भी गांधी व नेहरू के योगदान को सराहा नहीं है। जाखड़ ने कहा कि भाजपा ने हमेशा साम्प्रदायिक राजनीति की है। उसने हिंदू, मुस्लिम व अन्य समुदायों को आपस में लड़ाने की कोशिशें की। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की भाजपा की राजनीति देश को बांटने में लगी हुई है परन्तु पंजाब के लोगों ने राज्य विधानसभा के चुनावों तथा उसके बाद गुरदासपुर लोकसभा सीट के उप चुनाव में भाजपा व उससे जुड़े अकाली दल को तीसरे स्थान पर पहुंचा कर मुंह तोड़ जवाब दे दिया है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में अगर भारत आज विश्व के मुकाबले खड़ा हुआ है तो उसका श्रेय पं. नेहरू व गांधी परिवार को जाता है। नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के राजनीतिक सचिव कैप्टन संदीप संधु ने कहा कि कांग्रेस एकमात्र धर्मनिरपेक्ष पार्टी है जो सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चल रही है। इस अवसर पर विधायक अंगद सिंह, प्रदेश महासचिव हरदेव सिंह लाडी व अन्यों ने भी पं. नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related News

Jalandhar : संदिग्ध हालातों में Kidnap की गई लड़की का हालचाल जानने पहुंचे जाखड़, कहा.......

पंजाब में भारी बारिश का Alert, लोग सोच-समझ कर निकले घर से बाहर

Court में Gippy Grewal की पेशी आज, जानें पूरा मामला

पंजाब में भाजपा नेता से लूट, लूटेरों ने हथियार की नोक पर दिया वारदात को अंजाम

Jalandhar : हाल ही में इस्तीफा देने वाले भाजपा नेता के इस पार्टी में जाने के संकेत

Breaking : पंजाब में भाजपा को लगा बड़ा झटका, इस सीनियर नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Punjab भाजपा नेता व केंद्रीय राज्य मंत्री Ravneet Bittu पर FIR

पंजाब में आज से Hospitals में बंद रहेंगी OPD सेवा, जानें कब तक और क्यों...

पंजाब में Doctors की हड़ताल को लेकर Action में CM मान! आज खुलेगी OPD

आज बंद रहेगा ये  National Highway! इस तरफ आने से पहले रहे Alert