कांग्रेस 14 को दिल्ली में करेगी भारत बचाओ रैली : जाखड़

punjabkesari.in Wednesday, Dec 11, 2019 - 11:18 AM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर(भुल्लर/धवन): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 दिसम्बर को दिल्ली में भारत बचाओ रैली की जा रही है जिसमें पंजाब कांग्रेस ने अपने कार्यकत्र्ताओं के साथ बढ़चढ़ कर भाग लेने का फैसला किया है।

पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आज यहां पार्टी नेताओं, मंत्रियों, विधायकों, जिला प्रधानों व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक करके दिल्ली रैली के लिए कार्यकत्र्ताओं को गतिशील करने के लिए उनकी ड्यूटियां लगाईं। बैठक में कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, साधु सिंह धर्मसोत, बलबीर सिंह सिद्धू, भारत भूषण आशु, गुरप्रीत सिंह कांगड़ व रजिया सुल्ताना ने विशेष रूप से भाग लिया। जाखड़ ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को आर्थिक तौर पर कमजोर बनाकर रख दिया है, जिस कारण बेरोजगारी, महंगाई तथा आर्थिक मंदहाली का दौर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश के किसानों को फसलों का पूरा मूल्य नहीं मिल रहा है, जबकि बाजार में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। प्याज के दामों में आम जनता का जीना दुश्वार बना दिया है। 

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार के पास न कोई नीति है और न ही उसकी नीयत साफ है, जिस कारण समाज का हर वर्ग सरकार की गलत नीतियों के कारण बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा देश के आवाम को जागरूक करने के लिए भारत बचाओ रैली की जा रही है। पंजाब से बड़ी संख्या में लोग केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे। जाखड़ ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने पंजाब के हिस्से का 6100 करोड़ रुपए का जी.एस.टी. का बकाया नाजायज तौर पर रोक रखा है। केन्द्र सरकार का यह फैसला देश के संघीय ढांचे के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि ऐसा करके केन्द्र सरकार पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर केन्द्र सरकार ने आर्थिक नीतियों में बदलाव न किया तो देश भयंकर मंदी की चपेट में आ जाएगा, जिससे बाहर निकलना मुश्किल होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News