भारत-पाक बॉर्डर के पास खेत में मिला संदिग्ध पैकेट, जांच में जुटी एजेंसियां
punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 05:32 PM (IST)
बामियाल/दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया) : भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास पहाड़ीपुर गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक किसान को अपने खेतों में एक संदिग्ध पैकेट मिला। किसान ने तुरंत बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और संदिग्ध पैकेट उन्हें सौंप दिया।
सूचना मिलने पर पंजाब पुलिस की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा एजेंसियों ने पैकेट की जांच की, जिसमें पता चला कि उसमें से करीब 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
जानकारी के मुताबिक, जिस जगह पैकेट मिला है, वह भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर से करीब 500 मीटर दूर है। शुरुआती जांच में शक है कि नशीले पदार्थों से भरा यह पैकेट ड्रोन के जरिए भारतीय इलाके में गिराया गया होगा।
पुलिस ने बरामद पैकेट को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह पैकेट कहां और किसके द्वारा भारतीय इलाके में लाया था। मामले की जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

