Punjab : ब्यास लिंक नहर में बम जैसी चीज मिलने से सनसनी, आर्मी ने किया डिफ्यूज
punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2026 - 05:32 PM (IST)
पठानकोट (धर्मेंद्र ठाकुर) : सुजानपुर में ब्यास लिंक नहर में बम जैसी संदिग्ध चीज मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति फैक्ट्री में काम करके लौट रहा था। इस दौरान उसकी नजर नहर के पानी में एक संदिग्ध चीज पर पड़ी। चूंकि वह चीज मिसाइल या बम जैसी दिख रही थी, इसलिए उसने बिना कोई रिस्क लिए तुरंत 112 पर कॉल करके पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 112 कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान नहर के पानी के नीचे संदिग्ध चीज मिली। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से आर्मी के बम निरोधक स्क्वॉड को मौके पर बुलाया। माहिरों की मौजूदगी में चीज को सुरक्षित तरीके से हटा लिया गया। आर्मी द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है और बमनुमा चीज को सुरक्षित जगह पर ले जाकर डिफ्यूज कर दिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

