करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भारत-पाक की संगत ने उठाई बड़ी मांग, जीरो लाइन पर पहुंचे जत्थेदार गड़गज

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 08:07 PM (IST)

गुरदासपुर  (हरमन/ हरजिंद्र गोराया) : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को दोबारा खोलने की मांग को लेकर सोमवार को भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ की संगत ने जीरो लाइन पर पहुंचकर अरदास की। इस दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज भी मौजूद रहे। दोनों देशों की संगत ने अरदास करते हुए मांग की कि श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जल्द से जल्द दोबारा खोला जाए।

संगत ने कहा कि दोनों देशों की संगत चाहती है कि यह कॉरिडोर जल्द खुले, ताकि श्रद्धालु फिर से श्री करतारपुर साहिब के दर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद ही करतारपुर कॉरिडोर को बंद किया गया था।

इस दौरान बीएसएफ की ओर से संगत को जीरो लाइन पर जाने से रोका गया। बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि केवल पांच लोग ही जीरो लाइन पर जाकर अरदास कर सकते हैं। हालांकि संगत की ओर से मांग की गई कि सभी श्रद्धालुओं को जीरो लाइन पर जाने की अनुमति दी जाए। इसके बाद संगत को जीरो लाइन पर जाने दिया गया, जहां सभी ने मिलकर करतारपुर कॉरिडोर को जल्द खोलने के लिए अरदास की।

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि जीरो लाइन पर मौजूद सभी संगत की एक ही अरदास थी कि श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जल्द से जल्द दोबारा खोला जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News