Punjab : तरनतारन उपचुनाव में AAP ने करवा दी बल्ले-बल्ले, बड़ी लीड से जीत हुई हासिल
punjabkesari.in Friday, Nov 14, 2025 - 01:57 PM (IST)
तरन तारन : विधानसभा क्षेत्र तरन तारन में हाल ही में हुए उपचुनाव की मतगणना आज सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गई है। मतगणना केंद्र पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। कड़ी व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई है। कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल और रिटर्निंग ऑफिसर गुरमीत सिंह की देखरेख में मतगणना शुरू हो गई है। जानकारी के लिए बता दें कि मतगणना 16 राउंड में पूरी होगी। गौरतलब है कि 11 नवंबर को 61 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस उपचुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था, और अब सभी की नजरें परिणामों पर हैं। सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच जोरदार टक्कर की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि तरनतारन विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को मतदान हुए थे।
16वां आखिरी राउंड
AAP ने विरोधियों को करार जवाब देते हुए बड़ी लीड हासिल से जीत हासिल की है। तरनतारन की जनता ने उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को वोटें देकर बड़ी लीड 12,091 से जिताया है। दूसरे नंबर शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा, तीसरे नंबर पर SAD वारिस पंजाब दे मनदीप सिंह, चौथे नंबर कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज और पांचवें नंबर पर भाजपा है।
आप हरमीत सिंह संधू -42,649
SAD सुखविंदर कौर रंधावा- 30,558
कांग्रेस करणबीर सिंह बुर्ज- 15,078
अकाली दल बारिस पंजाब दे मनदीप खालसा-19,620
भाजपा हरजीत सिंह संधू-6,239
15वां राउंड
आप की जीत पक्की है। बस औपचारिक ऐलान बाकी है। 15वें राउंड में आप सबसे आगे चल रही है। इस दौरान आप समर्थकों में जश्न का माहौल दिखाई दे रहा है।
आप हरमीत सिंह संधू - 40,169
SAD सुखविंदर कौर रंधावा-28,852
कांग्रेस करणबीर सिंह बुर्ज- 14,010
अकाली दल बारिस पंजाब दे मनदीप खालसा- 18,315
भाजपा हरजीत सिंह संधू- 5,762
14वां राउंड
14bवें राउंड में आप की जीत बरकरार है, बस अब 2 और राउंड बाकी है। इस राउंड में आप की लीड कम होकर 11,117 हुई।
आप हरमीत सिंह संधू - 37,582
SAD सुखविंदर कौर रंधावा- 26,464
कांग्रेस करणबीर सिंह बुर्ज- 12,809
अकाली दल बारिस पंजाब दे मनदीप खालसा-17,052
भाजपा हरजीत सिंह संधू- 5,316
13वां राउंड
आप 11,594 लीड के पार पहुंच गई है। 13वें राउंड में के हरमीत सिंह को 35,476 वोटे मिले हैं।
आप हरमीत सिंह संधू - 35,476
SAD सुखविंदर कौर रंधावा-23,882
कांग्रेस करणबीर सिंह बुर्ज- 11,946
अकाली दल बारिस पंजाब दे मनदीप खालसा- 15,819
भाजपा हरजीत सिंह संधू-4,918
12वां राउंड
आप ने 12वें राउंड में 10 हजार की लीड से आगे निकल गई है। इस राउंड में आप के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को 32,520 वोट मिले हैं और शिरोमणि अकाली दल को 22,284 वोटें मिली हैं।
आप हरमीत सिंह संधू - 32,520
SAD सुखविंदर कौर रंधावा-22,284
कांग्रेस करणबीर सिंह बुर्ज- 11,294
अकाली दल बारिस पंजाब दे मनदीप खालसा- 14,432
भाजपा हरजीत सिंह संधू-4,653
11वां राउंड
तरनतारन उपचुनाव का परिणाम जल्द सामने आने वाला है, स्थिति साफ होने वाली है। आप जीत की ओर बढ़ रही है। 11वें राउंड में आप की लीड 9 हजार के करीब हुई। दूसरे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल है।
आप हरमीत सिंह संधू -29,965
SAD सुखविंदर कौर रंधावा-20,823
कांग्रेस करणबीर सिंह बुर्ज-10,475
अकाली दल बारिस पंजाब दे मनदीप खालसा-13,142
भाजपा हरजीत सिंह संधू- 4,216
10वां राउंड
10वें राउंड में आप 26,892 वोट मिली हैं। 7,294 लीड से आप आगे चल रही है। उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू लीड कर रहे हैं। 10वें राउंड में तीसरे नंबर पर अमृतपाल की पार्टी है। कांग्रेस और भाजपा पीछे चल रही हैं।
आप हरमीत सिंह संधू - 26,892
SAD सुखविंदर कौर रंधावा- 19,598
कांग्रेस करणबीर सिंह बुर्ज-10,139
अकाली दल बारिस पंजाब दे मनदीप खालसा- 11,793
भाजपा हरजीत सिंह संधू-3,659
9वां राउंड
आप की लीड बढ़कर 5,510 हो गई है। 9वें रूझान में शिरोमणि अकाली दल को अभी तक 23,773 वोटें मिली हैं।
आप हरमीत सिंह संधू - 23,773
SAD सुखविंदर कौर रंधावा- 18,263
कांग्रेस करणबीर सिंह बुर्ज-9,470
अकाली दल बारिस पंजाब दे मनदीप खालसा-
भाजपा हरजीत सिंह संधू- 3,009
8वां राउंड
8वें राउंड में आप आगे है और 3,668 वोट से आगे हैं।
हरमीत सिंह संधू - 20,454
SAD सुखविंदर कौर रंधावा- 16,786
कांग्रेस करणबीर सिंह बुर्ज-8,760
अकाली दल बारिस पंजाब दे मनदीप खालसा-9,162
भाजपा हरजीत सिंह संधू- 2,302
7वां राउंड
तरनतारन के 7वें राउंड में आप बड़ी लीड से आगे चल रही है। आप के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू 1836 वोटों के फर्क से आगे जा रहे हैं।
आप हरमीत सिंह संधू - 17,357
SAD सुखविंदर कौर रंधावा- 15,521
कांग्रेस करणबीर सिंह बुर्ज- 8,181
अकाली दल बारिस पंजाब दे मनदीप खालसा-7,667
भाजपा हरजीत सिंह संधू- 1,974
6वां राउंड
तरनतारन उपचुनाव के हुई वोटों की गिनती दौरान 6वें राउंड में आप पार्टी लीड करती नजर आ रही है। 892 वोटों से शिरोमणि अकाली दल पीछे चल रही है।
आप हरमीत सिंह संधू -14,586
SAD सुखविंदर कौर रंधावा-13,694
कांग्रेस करणबीर सिंह बुर्ज- 7,260
अकाली दल बारिस पंजाब दे मनदीप खालसा- 5,994
भाजपा हरजीत सिंह संधू- 1,620
5वां राउंड
तरनतारन उपचुनाव के 5वें राउंड में आप की लीड बरकरार है। हरमीत सिंह संधू 187 वोटों से आगे हैं।
आप हरमीत सिंह संधू - 11,727
SAD सुखविंदर कौर रंधावा- 11,540
कांग्रेस करणबीर सिंह बुर्ज- 6,329
अकाली दल बारिस पंजाब दे मनदीप खालसा- 4,744
भाजपा हरजीत सिंह संधू- 1,197
चौथा राउंड
चौथे राउंड में आप आगे है। हरमीत सिंह 179 वोटों से आगे आ गए हैं। शिरोमणि अकाली दल अब दूसरे नंबर पर आ गई है। इससे पहले अकाली दल उम्मीदवार तीन राउंड में आगे चल रही थी।
आप हरमीत सिंह संधू - 9,332
SAD सुखविंदर कौर रंधावा- 9,373
कांग्रेस करणबीर सिंह बुर्ज- 5,267
अकाली दल बारिस पंजाब दे मनदीप खालसा- 3,726
भाजपा हरजीत सिंह संधू- 955
तीसरा राउंड
तीसरे राउंड में अकाली दल और आप में 374 की लीड रह गई है। पहले राउंड में अकाली दल पहले 625, दूसरे 1480 और अब तीसरे राउंड में अकाली दल की लीड कम हो गई है।
SAD सुखविंदर कौर रंधावा- 7,348
आप हरमीत सिंह संधू - 6,947
कांग्रेस करणबीर सिंह बुर्ज- 4,090
अकाली दल बारिस पंजाब दे मनदीप खालसा 2,736
भाजपा हरजीत सिंह संधू 693
तीसरे राउंड तक पार्टी उम्मीदवार को जानें कितने प्रतिशत वोट पड़ी
SAD सुखविंदर कौर रंधावा- 32.67%
आप हरमीत सिंह संधू - 31 %
कांग्रेस करणबीर सिंह बुर्ज- 18%
अकाली दल बारिस पंजाब दे मनदीप खालसा-12.17%
भाजपा हरजीत सिंह संधू 3.8%

दूसरा रूझान
इस समय अहम खबर है कि तरनतारन उपचुनाव परिणाम के दूसरे रूझान में वोटों की गिनती 625 से बढ़कर 1480 तक पहुंच चुकी है। दूसरे राउंड में सुखविंदर कौर रंधावा ही लीड कर रही है।
SAD सुखविंदर कौर रंधावा 5,843
आप हरमीत सिंह संधू 4,363
कांग्रेस 2,955
मनदीप खालसा 1,889
भाजपा 435

तरनतारन उपचुनाव के पहले रूझान में अकाली दल आगे
पंजाब के तरनतारन उपचुनाव के परिणाम के पहले रूझान में अकाली दल सबसे आगे नजर आ रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल बादल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा 625 वोटों की लीड करते नजर आ रहे हैं। दूसरे नंबर आप, तीसरे नंबर कांग्रेस और चौथे मनदीप खालसा और भाजपा 5वें नंबर पर चल रही है।
SAD सुखविंदर कौर रंधावा-2,910
आप हरमीत सिंह संधू -2,285
कांग्रेस करणबीर सिंह बुर्ज-1,379
अकाली दल बारिस पंजाब दे मनदीप खालसा 1,0065
भाजपा हरजीत सिंह संधू 282

तरनतारण उपचुनाव में कुल 5 प्रमुख उम्मीदवार मैदान में
आम आदमी पार्टी से हरमीत सिंह संधू
कांग्रेस से कर्नबीर सिंह बुरज
भाजपा से हरजीत सिंह संधू
शिअद (अकाली दल) से सुखविंदर कौर रंधावा
आजाद उम्मीदवार (वारिस पंजाब दे) से मनदीप सिंह

जानकारी के अनुसार, विधानसभा हलका 021-तरनतारण में कुल मतदाताओं की संख्या 1,92,838 है। इनमें 1,00,933 पुरुष मतदाता, 91,897 महिला मतदाता और 8 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 1,357 सर्विस वोटर, 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले 1,657 मतदाता, 306 एनआरआई वोटर और 1,488 दिव्यांग मतदाता हैं। वहीं 18 से 19 वर्ष की आयु वाले मतदाताओं की कुल संख्या 3,333 है। इस उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 4 पारंपरिक पार्टियों के, 2 रजिस्टर्ड पार्टियों के और 9 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
उल्लेखनीय है कि तरनतारण से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी, जिसके चलते अब यह उपचुनाव कराया जा रहा है। वहीं बता दें कि आज तरनतारन उपचुनाव के परिणाम की पल-पल की अपडेट्स पंजाब केसरी पर आपको मिलती रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

