तरनतारन में विदेश भेजने के नाम पर लाखों का Fraud, पति-पत्नी सहित 3 के खिलाफ Case दर्ज
punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 06:13 PM (IST)
तरनतारन: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन ठगी करने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला तरनतारन से है, जहां एक व्यक्ति से एजेंटों ने 15 लाख रुपए ठगे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित अंग्रेज सिंह पुत्र इंदर सिंह निवासी मनोचाहल कलां ने सदर थाना तरनतारन की पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रविंदर कौर को विदेश भेजना था। इसके लिए उसने बलदेव राज पुत्र ओम प्रकाश और उसकी पत्नी उमा रानी उर्फ आस्था शर्मा के साथ सम्पर्क किया जोकि जवाहन नगर बटाया रोड अमृतसर के रहने वाले हैं। इनके पास वीजा ऑनकॉल इमिग्रेशन का लाइसेंस है। इन दोनों पति-पत्नी सहित परमिंदरपाल सिंह पुत्र नरिंदर सिंह कोट खालसा अमृतसर ने उनकी बेटो को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी की है।
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने आरोपियों की बातों में आकर उन्हें 15 लाख रुपए दे दिए। कई महीने बीत जाने के बाद भी न तो इन्होंने बेटी को विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। पहले तो टाल-मटोल करते रहे फिर फोन भी उठाना बंद कर दिया। शिकायत मिलने पर सदर थाना तरनतारन ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

