बेटी की मौ''त की खबर सुन रोते बोली मां-''हाय मेरी शिवू, मैंनू इक बार मिल जा पुत्त..., बहन ने किया खुलासा

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 03:10 PM (IST)

तरनतारन : तरनतारन में स्थित एक लॉ कॉलेज में एक स्टूडेंट ने क्लासरूम में घुसकर एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। इस घटना का लाइव CCTV भी सामने आया है। घटना के बाद लड़की के घरवाले कॉलेज पहुंचे, जहां परिवार ने हंगामा कर दिया। रोती-बिलखती मां की हालत देखी नहीं जा रही थी। बेटी की मौत की खबर सुनकर जिंदा लाश बन चुकी मां इतना रो रही थी और अपनी बेटी को पुकार रही थी। रोती हुई मां बार-बार कह रही थी, "हे मेरे शिवू, एक बार मिल जा पुत्त...।" मेरी शिवू कित्थे है... मेरी शिवू को बुला दिओ। मां की हालत देखकर हर किसी की आंखों से आंसू निकल रहे थे।

लड़की की बहन का खुलासा, घर Propose करने आया था लड़का, बहन ने किया था मना 

मृतक संदीप की बड़ी बहन ने खुलासा किया कि उसकी क्लास का एक लड़का प्रिंस भी उसे प्रपोज़ करने उसके घर गया था और उसकी बहन ने उससे दोस्ती करने से मना कर दिया था। संदीप ने प्रपोज़ल के लिए गए लड़के से कहा था कि उसे सिर्फ़ अपनी पढ़ाई से मतलब है। आज क्लासरूम में झगड़े के दौरान लड़के को गुस्सा आ गया और उसने पिस्तौल निकालकर बहन को गोली मार दी। उसने कहा कि कॉलेज में कोई सिक्योरिटी तक नहीं है। प्रिंसिपल कॉलेज में मौजूद नहीं हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News