तरुण चुघ ने ''आप'' सरकार पर लगाए आरोप, कहा-पुलिस बल का हो रहा खुलेआम दुरुपयोग

punjabkesari.in Wednesday, Apr 20, 2022 - 05:26 PM (IST)

चंडीगढ़ : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने आज यू.पी. के गाजियाबाद में कुमार विश्वास के घर पर पंजाब पुलिस द्वारा छापेमारी का कड़ा नोटिस लिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के इशारे पर राजनीतिक तनाव पैदा करने के लिए पंजाब पुलिस बल का खुलेआम दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने अब तक दिल्ली और महाराष्ट्र के भाजपा नेताओं के खिलाफ 3 मामले दर्ज किए हैं जो राजनीतिक कारणों से कभी पंजाब नहीं आए।

तरुण चुघ ने कहा कि ऐसी खबरें आ रही थी कि पंजाब पुलिस ने आज दिल्ली की नेता अलका लांबा के घर पर भी छापेमारी की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राजनीतिक प्रतिशोध का पहला संकेत तब आया जब पंजाब पुलिस ने मुख्यमंत्री कार्यालय से महाराजा रणजीत सिंह की तस्वीर हटाने के बारे में ट्वीट करने के लिए महाराष्ट्र में एक भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया। यह शिकायत आम आदमी पार्टी मोहाली के एक जिला पदाधिकारी ने राज्य पुलिस के साइबर सेल में दर्ज कराई थी। तरुण चुग ने पुलिस बल का राजनीतिकरण करने की आम आदमी पार्टी की योजनाओं की निंदा की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News