तरुण चुघ ने CM Mann के डोप टेस्ट की उठाई मांग

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 04:09 PM (IST)

पंजाब डेस्क : विधानसभा में आज जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ का बयान सामने आया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, ''ऐसा स्पष्ट दिख रहा है कि ये सत्ता की मदहोशी है। यहां अहंकार बोल रहा है कि आप अपने ही मंत्रियों को अपशब्द कहना, चीफ सेक्रेटरी को अपशब्द कहना, ये सब स्पष्ट हो रहा है कि पूरी की पूरी भगवंत मान की जो ये कैबिनेट की चित्रण आ रहा है, ये दुर्भाग्यपूर्ण है।

तरुण चुघ ने आगे कहा कि, ''मेरी गवर्नर साहब से निवेदन है कि  जो ये विधानसभा में जा रहे हैं, इन सबका अल्कोहल टेस्ट करवाएं।" उन्होंने कहा कि कार चालक, पायलट और हेलीकॉप्टर चलाने वालों का अल्कोहल टेस्ट होता हैं। इनका भी अल्कोहल टेस्ट करवा जाएं नार्को टेस्ट को बाद में होता रहेगा। कौन किस नशे में है ये दिखेगा। किस तरह नशे में कैबिनेट सहकर्मियों को गालियां दी जा रही है। सब सामने आ जाएगा कि नशा किस बात का है। 

तरुण चुघ ने आगे कहा कि, ''जनता आज पूरी तरह इनके खिलाफ है। पंजाब की सवा 3 करोड़ जनता इनके खिलाफ है। अगर सच में कहीं कॉल बैक का प्रवधान होता तो जनता भगवंत की सरकार को कॉल बैक कर लेती, एक भी विधायक दोबारा जीत कर वापस नहीं आता। 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं कि, मुख्यमंत्री कथित तौर पर नशे की हालत में विधानसभा पहुंचे। हालांकि, इन आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री या राज्य सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News