टकसाली और आप कांग्रेस के इशारे पर काम कर रही हैं: बादल

punjabkesari.in Monday, Jan 21, 2019 - 10:27 PM (IST)

अजनाला: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को कहा कि नया बना अकाली दल टकसाली और आम आदमी पार्टी तथा इससे अलग हुए नेता कांग्रेस के इशारे पर काम कर रहे हैं। 

अकाली दल अजनाला के लोगों का हमेशा ऋणी रहेगा
सुखबीर बादल ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र अजनाला की बागडोर पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और जोध सिंह को सौंपते हुए कहा कि अजनाला के लोगों ने हमेशा ही पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और अकाली दल को नवाजा है, जिसके लिए वह यहां के लोगों और समूह अकाली कार्यकत्र्ताओं के हमेशा ऋणी रहेंगे। बादल ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा अपने स्वार्थ की खातिर पार्टी को छोडऩे के बावजूद पार्टी कार्यकत्र्ता अकाली दल का झंडा बुलंद किए रखने के लिए आज भी एकजुट हैं। 

PunjabKesari

अकाली व आप से अलग हुए नेताओं के पीछे कांग्रेस का हाथ
उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल टकसाली, आप और आप से अलग हुए नेताओं के पीछे कांग्रेस काम कर रही है और धन मुहैया करा रही है। उन्होंने कहा कि अकाली दल को बदनाम करने वालों के चेहरे बेनकाब हो चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार की किसान, नौजवान, दलित और कर्मचारी विरोधी नीतियों की अलोचना करते हुए कहा कि अब कांग्रेस को सबक सिखाने का समय नजदीक आ गया है। 

PunjabKesari

खैहरा का पूरा परिवार कांग्रेसी 
इस अवसर पर बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि वह रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा और डा. रत्न सिंह अजनाला का दिल से सत्कार करते हैं लेकिन सच्चाई यह भी है कि पार्टी प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल की तरफ से जिन्हें भी टिकट देती थी, कार्यकत्र्ताओं ने उनको विजयी बनाया। उन्होंने कहा कि आज पार्टी को पीठ दिखाने वाले कांग्रेस की धन के सहारे ही साजिशें रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप से निलंबित सुखपाल सिंह खैहरा का पूरा परिवार कांग्रेसी है और खैहरा खुद कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि यह लोग लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को फायदा पहुंचाने के लिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं। 

Image result for bhagwant mann and vikram singh majithia

भगवंत मान पर निशाना साधा 
आप सांसद भगवंत मान के शराब सेवन छोडऩे की शपथ पर प्रतिक्रिया देते हुए मजीठिया ने कहा कि यह आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का पंजाब के लिए बड़ा पैकेज है। उन्होंने केजरीवाल की ओर से पंजाब की नदियों के पानी के प्रति उलट रुख लेने और पंजाबियों को प्रदूषण के लिए जिम्मेवार ठहराने की निंदा की।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News