पत्नी के आशिक से परेशान अध्यापक ने उठाया खौफनाक कदम, स्कूल में इस हालत में मिली लाश

punjabkesari.in Sunday, Feb 14, 2021 - 11:20 AM (IST)

निहाल सिंह वाला/ बिलासपुर(बावा/जगसीर): जवाहर नवोदया विद्यालय लुहारा के अध्यापक ने स्कूल में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी देते हुए मृतक के भाई रजिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि भूपिंदर सिंह की शादी पलविंदर कौर निवासी पातड़ां के साथ हुई थी। कुछ समय बाद ही पलविंदर अलग रहने लगी। पलविंदर के सिकंदर कुमार निवासी पातड़ां से अवैध संबंध थे। पलविंदर, सिकंदर तथा सिकंदर का दोस्त हरनीत मिलकर भूपिंदर को परेशान करने लगे। 7 फरवरी को उक्त आरोपी भूपिंदर को धमकाकर उससे पैसे ले गए थे, जिस कारण भूपिंदर परेशान था। इसी के चलते उसने स्कूल में ही पंखे से फंदा लगा लिया। रजिंदर सिंह के बयानों पर थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने पलविंदर कौर, सिकंदर कुमार, हरनीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News