पंजाब के Teachers को आज मिलेगा बड़ा तोहफा, खत्म होगा लंबा इंतजार
punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2023 - 09:49 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के 12,500 कच्चे शिक्षकों को आज बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। इन शिक्षकों का लंबा इंतजार आज खत्म हो जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज इन शिक्षकों को सर्विस रेगुलराइजेशन लेटर सौंपेंगे। इस संबंधित मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट कर लिखा, " आज का दिन पंजाब के लिए ऐतिहासिक है...."
ਅੱਜ ਦਾ ਦਿਨ ਪੰਜਾਬ ਲਈ ਇਤਿਹਾਸਕ ਹੈ...
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 28, 2023
ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰ ਰਹੇ ਕੱਚੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਦੇ ਅੱਗੋਂ 'ਕੱਚਾ' ਸ਼ਬਦ ਹਟਾਉਣ ਜਾ ਰਹੇ ਹਾਂ...ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਸਮਾਗਮ 'ਚ ਅੱਜ ਮੈਂ 12,500 ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੂੰ ਨਿਯੁਕਤੀ ਪੱਤਰ ਦੇਵਾਂਗਾ...ਵਾਅਦੇ ਮੁਤਾਬਕ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਪੱਕੇ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ ਉਹ ਵੀ ਸਾਰੀਆਂ ਕਾਨੂੰਨੀ ਅੜਚਣਾ ਦੂਰ ਕਰਕੇ...…
इस संबंध में चंडीगढ़ में विशेष आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस का कहना है कि हमारी सरकार ने इन शिक्षकों की सेवाओं को रेगुलर करने का वादा किया था, जो अब पूरा हो रहा है। शिक्षा मंत्री बैंस ने पक्के होने वाले सभी अध्यापकों को बधाई दी और कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के लोगों से किए गए सभी वादे पूरे कर रही है।