कम नहीं हो रही शिक्षा मंत्री ओ.पी. सोनी की परेशानियां,विरोध में उतरे अध्यापक

punjabkesari.in Sunday, Nov 18, 2018 - 12:05 PM (IST)

अमृतसर: पंजाब के शिक्षा मंत्री की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही। सांझा मोर्चा फ्रंट के अध्यापकों के बाद अब शारीरिक शिक्षा विषय के अध्यापक भी उनके खिलाफ सड़कों पर उतर आए है।

अमृतसर में शारीरिक शिक्षा के अध्यापकों की तरफ से शिक्षा मंत्री ओ.पी. सोनी की कोठी का घेराव किया गया। इस दौरान अध्यापकों ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाए कि सी.बी.एस.सी. बोर्ड जिस विषय को पहल दे रहा है, पंजाब सरकार उसी विषय को हटाने की कोशिश में है।  बता दें कि इस से पहले सांझा मोर्चा के अध्यापक भी पंजाब सरकार खिलाफ धरना दे रहे हैं।  अब शारीरिक शिक्षा के अध्यापक भी मैदान में उतर आए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News