महिला जेल में मनाया तीज पर्व, कैदी/हवालातियों के लिए रहा विशेष दिन
punjabkesari.in Saturday, Jul 30, 2022 - 03:25 PM (IST)

लुधियाना (स्याल): ताजपुर रोड की महिला जेल में कैदी/हवालाती महिलाओं अधिकारियों, कर्मचारियों के अतिरिक्त आई गणमान्य महिला अतिथियों ने तीज का पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया। महिला बंदियों ने पंजाबी गानों की धुनों पर गिद्दा, भंगड़ा व बोलियां गाकर अधिकारियों को भी नाचने पर मजबूर कर दिया। समारोह में ड् गुड फाउंडेशन, एक्ट ह्यूमन यूथ फॉर ग्लोबल, पीस एंड ट्रांसफॉर्मेशन की जैस्मिन पाहवा, हरलीन कौर, रिद्धि लाकरा, रीवीया जैन, सानिया कुकरेजा, रिंपी खुराना, मानसी घई, ने तीज के पर्व पर जेल में पौधे लगाए और बंदी महिलाओं के मनोरंजन के लिए 3 एल.ई.डी. भी दी। जैस्मिन पाहवा ने बताया कि जेल में पौधे लगने से वातावरण शुद्ध होगा साथ ही महिलाओं का मानसिक विकास भी शुद्ध रहेगा।
उन्होंने कहा कि उनकी संस्था समय-समय पर जेल में पाठ्य सामग्री भी प्रदान करती है। इस अवसर पर मोती नगर की महिलाओं गीता गर्ग, रूबी कुमरा, मीनू बत्रा ने 250 बंदी महिलाओं को चूड़ियां, मेहंदी व श्रृंगार का सामान भी दिया। महिला जेल के सुपरिटेंडेंट राहुल राजा डिप्टी सुपरिटेंडेंट चंचल कुमारी ने कहा कि महिला जेल में समय-समय पर आने वाले पारंपरिक उत्सव बंदी महिलाएं आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ मनाती है और कई एन.जी.ओ. संस्थाएं भी अपना सहयोग प्रदान करती हैं। इस दौरान बंदी महिलाओं को मिठाइयां भी बांटी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here