सुबह-सुबह घटे हादसे ने तबाह किया परिवार! मासूम सहित 4 की मौ/त

punjabkesari.in Saturday, Jun 29, 2024 - 08:53 AM (IST)

टांडा (वरिंदर पंडित): आज सुबह घटे एक भयानक सड़क हादसे में एक परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके साथ ही एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। मृतकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल है।   

जानकारी के मुताबिक आज टांडा-होशियारपुर रोड पर अड्डा सरां के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इससे कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार सवार परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही टांडा पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां एक बच्चे सहित 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में 2 महिलाएं, 1 बच्चा और 1 व्यक्ति शामिल है। जानकारी के अनुसार महिला और व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News