गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने गया परिवार, घर लौटे तो मंजर देख उड़े होश

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2026 - 05:22 PM (IST)

तरनतारन : तरनतारन के गांव जामाराए में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, गांव के गुरभेज सिंह का पूरा परिवार गांव के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित गुरभेज सिंह और गांव के जाने-माने लोगों ने बताया कि चोर पड़ोसियों की दीवार फांदकर घर में घुसे और अंदर का दरवाजा तोड़कर अलमारी में रखे करीब 46 तोले सोने के गहने और कैश चुराकर भाग गए। जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। इसी बीच उन्होंने मौके पर ही गोइंदवाल साहिब पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और परिवार के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने सीनियर पुलिस अधिकारियों से इंसाफ की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News