अफीम की सप्लाई करने वाला आरोपी काबू, मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2024 - 06:56 PM (IST)

लुधियाना, (राज): लुधियाना में अफीम बेचने का एक मामला सामने आया है। बिहार से लुधियाना में अफीम सप्लाई करने आए तस्कर को थाना जी.आर.पी की पुलिस ने काबू किया है।

बता दें कि अफीम स्पलाई करने आए आरोपी को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से काबू किया गया है। आरोपी की पहचान संजय कुमार निवासी झारखंड का बताया जा रहा है। आरोपी के कब्जे से एक किलो अफीम बरामद की गई है। आरोपी पर केस दर्ज कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News