भाजपा के पूर्व जिला प्रधान अशोक महाजन के बेटे का शव नहर से मिला

punjabkesari.in Saturday, Jun 23, 2018 - 11:18 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): भाजपा जिला गुरदासपुर के पूर्व जिला प्रधान अशोक महाजन के बेटे अर्जित महाजन का शव आज एन.डी.आर.एफ. की टीम ने अपरबारी दोआब नहर में गांव तलवंडी के पास से बरामद किया है। अशोक महाजन का बेटा अर्जित महाजन 21 जून को लगभग 10 बजे घर से स्कूटी पर निकला था तथा उसी शाम उसकी स्कूटी अपरबारी दोआब नहर के किनारे बब्बेहाली पुल के नजदीक खड़ी मिली थी। इस संबंधी तिब्बड़ पुलिस को सूचित किया गया था। 

गत दिवस सेना सहित अन्य गोताखोरों ने अर्जित की नहर में काफी तलाश की थी परंतु कोई सफलता नहीं मिली थी, जबकि आज पुलिस का डॉग स्क्वायड तथा हिमाचल की एन.डी.आर.एफ. की टीम को मंगवाया गया था। एन.डी.आर.एफ. की टीम ने आज शाम अर्जित महाजन का शव गांव तलवंडी के पास नहर से बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। रविवार को अर्जित महाजन का अंतिम संस्कार होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News