सिद्धू मूसेवाला की जिन्दगी पर लिखी किताब ''Who is Moosewala'' लॉन्च, खुलेंगे कई राज

punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2023 - 02:07 PM (IST)

पंजाब डेस्क : दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को लेकर अहम खबर सामने आई है। सिद्धू मूसेवाला की जिन्दगी पर लिखी एक किताब को लॉन्च किया गया है। मूसेवाला आज भी अपने फैंस के दिलों में जिंदा है, उसकी जिन्दगी पर आधारित इस किताब को उनके माता-पिता की मौजूदगी में लॉन्च किया गया है। इससे पहले श्री सुखमनी साहिब का पाठ और कीर्तन भी हुआ। इस किताब का नाम 'Who is Moosewala' (मूसेवाला कौन) रखा गया है।

यह किताब लेखक सुरजीत सिंह जर्मनी ने लिखी है, जिसकी मूसेवाला के माता-पिता ने सराहना की। इसमे मूसेवाला के बचपन से लेकर हत्या तक की सारी कहानी लिखी गई है। इस किताब में सिद्धू मूसेवाला को लेकर कई राज खुलेंगे। दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला ने कनाडा छोड़कर पंजाब आ गए थे और खुद को 'सन ऑफ द ड्यून्स' कहलाने में गर्व महसूस किया।

सिद्धू मूसेवाला हत्या को लेकर जनवरी 2022 से उसकी रेकी शरू कर दी गई थी। इसके बाद 29 मई 2022 को वारदात को अंजाम दिया गया। मानसा जिले में शूटरों ने अंधाधुध फायरिंग करके सिद्धू मूसेवाला को मौत के घाट उतार दिया। आपको बता दें हत्याकांड में नामजद मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सहित अन्य 31 आरोपियों के खिलाफ 26 जुलाई 2022 को चार्जशीट दर्ज की गई थी। सभी नाजमद आरोपियों पर मानसा कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं। 

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News