कब्र से निकाला गर्भवती महिला का शव, सच जानकार आपके भी उड़ जाएंगे होश
punjabkesari.in Friday, Sep 24, 2021 - 01:35 PM (IST)

गुरदासपुर (गुरप्रीत): गांव धारीवाल खिच्चिया की निवासी मिन्नी नामक महिला की संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई थी। मृतका का शव कब्र में दफना दिया गया था। मिन्नी ससुराल परिवार के साथ रहती थी। मृतका के परिवार ने इल्जाम लगाया गया था कि ससुराल परिवार वालों ने ही मिन्नी को मारा है। जिसके दौरान उसके पति सहित 3 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस केस में उस समय नया मोड आ गया जब मिन्नी ससुराल परिवार वालों ने कोर्ट में केस दर्ज कर दिया और कहा कि मिन्नी के शव का डी.एन.ए. टैस्ट किया जाए।
यहां यह बता दिया है कि मिन्नी का 26 फरवरी 2021 को मुकेरियां के गांव कोहलिया के निवासी जोन मसीह के साथ शादी हुई थी। मरने से पहले वह 6 महीने से भी ज्यादा की गर्भवती थी। ससुराल परिवार वालों ने कहा कि उनके बेटे की शादी को अभी 6 महीने पूरे नहीं हुए थे तो वह 6 महीने से ज्यादा समय की गर्भवती कैसे हो सकती है इसलिए ससुराल परिवार वालों ने मृतक मिन्नी का शव निकाल कर डी.एन.ए. टैस्ट करने का केस दर्ज करवाया है।
जानकारी अनुसार तहसीलदार मुकेरियां विकास तथा पुलिस अधिकारी ने कहा है कि केस दर्ज होने के बाद मृतक का शव कब्र से बाहर निकालने के बाद मुकेरियां अस्पताल में डी.एन.एन. टैस्ट के लिए भेज दिया गया है। डी.एन.ए. टैस्ट होने के बाद मृतका का शव दोबारा गांव धारीवाल खिच्चिया में दफना दिया जाएगा।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here