घर से लापता लड़की का मिला शव, हालत देख कांप उठी रूह

punjabkesari.in Saturday, Apr 22, 2023 - 02:38 PM (IST)

अबोहर : घर से लापता लड़की का शव गांव वरियामखेड़ा व हकमाबाद मार्ग से गुजरने वाली लंबी खदान में मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। शव को खुइयां सरवर पुलिस ने शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के अनुसार खदान में शव मिलने की सूचना मिलते ही नर सेवा नारायण सेवा समिति के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पट्टी सादिक चौकी के सीनियर कांस्टेबल चमकौर सिंह व महिला कांस्टेबल सुनीता रानी की मौजूदगी में शव को निकाल कर सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा गया। शव गत दिन शुक्रवार को प्राप्त हुआ है। लड़की का शव करीब 5-6 दिन पुराना लग रहा है और यह बुरी तरह सड़ चुका था।

जानकारी के अनुसार लड़की की पहचान पिंकी (24) निवासी गोनियाना रोड, श्रीमुक्तसर साहिब के रूप में हुई है। मृतक के चचेरे भाई ने अस्पताल में आकर मृतक की शिनाख्त की। अस्पताल पहुंचे मृतक के भाई मंजीत सिंह पुत्र राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन श्री मुक्तसर साहिब के बराड़ हुंडई में नौकरी करती थी।

18 अप्रैल को उसके शहर के प्रिंस कुमार पुत्र किरोड़ी लाल ने उसकी बहन को बहला कर अपने साथ ले गया और उसके बाद वह घर नहीं आई। उन्होंने श्री मुक्तसर साहिब पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उक्त प्रिंस के खिलाफ मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में प्रिंस ने बताया कि उक्त लड़की उसके साथ गई थी, लेकिन अगले दिन जब वे नहर से जा रहे थे तो लड़की ने नहर में छलांग लगा दी। उसने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सका।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News