लापता वकील मामले में पकड़ा गया मुख्य आरोपी, जांच में हुए सनसनीखेज खुलासे

punjabkesari.in Tuesday, Apr 29, 2025 - 12:02 PM (IST)

पंजाब डेस्क: जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित फ्लैट्स में लापता वकील मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने फगवाड़ा में एजीआई फ्लैट में लापता वकील के मामले को ट्रेस कर लिया है। कपूरथला पुलिस ने गुजरात से मुख्य आरोपी हरविंदर सिंह बिंदर को गिरफ्तार किया है। आरोपी डबल मर्डर केस मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा था और 2 महीने पहले पैरोल पर आया था। बताया जा रहा है कि उसने 23 अप्रैल को वापिस जेल लौटना था। उससे पहले इसने यह खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है जिसका खुलासा खुद आरोपी ने किया है। 

पुलिस पूछताछ में हरविंदर उर्फ बिंदर ने माना कि संजीव और महिला मित्र अंजुपाल को मारा है। पुलिस ने शवों के बारे में जानकारी लेनी चाही तो उसने कहा कि टेंशन क्यों ले रहे हो, बता दूंगा। आरोपी बिंदर ने तब होश उड़ा दिए जब उसने बताया कि उसने जेल में चिट्ठा बेचा जिसका पैसा वह अंजुपाल को भेजता रहा लेकिन उसने उसके पैसे से फ्लैट खरीद लिया। वह उसे छोड़ एडवोकेट संजीव के साथ रहने लगी। उससे यह बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने दोस्तों संग मिल वकील संजीव कुमार और उसकी महिला मित्र अंजुपाल को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ बिंदर को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया है। 

गौरतलब है कि 1 फरवरी 2012 की रात लुधियाना के गोल्फ लिंक स्थित फार्म हाउस में डी.एस.पी. बलराज सिंह गिल और उसकी महिला मित्र मोनिका कपिला की हत्या कर दी थी और इस मामले में 2 महीने के बाद पुलिस के हाथ सफलता लगी थी। डी.एस.पी. गिल और महिला मित्र मोनिका हत्या मामले में पुलिस ने हरविंदर सिंह बिंदर, उमेश कादरा और प्रीतपाल सिंह को गिरफ्तार किया था। इस हत्या मामले में हरविंदर उर्फ बिंदर को आजीवन कारवास की सजा सुनाई गई जिसके चलते वह जेल में बंद था। इस सजा दौरान वह अब 2 महीने की पैरोल पर आया था और वकील संजीव और महिला मित्र अंजुपाल की हत्या कर डबल मर्डर को अंजाम दिया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News