3 बच्चों की मां के प्यार में पड़े 22 वर्षीय नौजवान का हुआ ऐसा हश्र, वीडियो देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

punjabkesari.in Tuesday, Jan 10, 2023 - 04:07 PM (IST)

बटाला (गुरप्रीत) : बटाला के गुरु नानक नगर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब किराए के मकान में तीन बच्चों की मां के साथ रह रहा 22 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक का शव गल-सड़ी हालत में था और शरीर में कीड़े पड़ चुके थे, जिससे स्पष्ट हो रहा था कि शव 10 से 15 दिन पुराना है, जबकि उक्त युवक जिसके साथ रहता था वह महिला फरार बताई जा रही है। मृतक युवक गुरदासपुर जिले के गांव दुंबीवाल का रहने वाला बताया जा रहा है।

मृतक के भाई विकास कुमार का कहना है कि वह खुद विदेश में रहता है और कई बार उसने अपने भाई सन्नी को भी विदेश ले जाने का प्रयास किया। सन्नी एक बार विदेश चला गया लेकिन उक्त महिला नेहा शर्मा के कहने पर वह वापिस आ गया और बटाला के गुरु नानक नगर में किराए के मकान में उक्त महिला के साथ रहने लगा। उन्होंने कहा कि उसने अपने भाई सन्नी को बहुत समझाया लेकिन उसने उसकी बात नहीं माना और पिछले चार साल से उक्त महिला नेहा शर्मा के साथ रहने लगा। आज उक्त महिला ने उन्हें फोन किया कि वह कुछ दिनों के लिए दूसरे शहर में आई हुई है। सन्नी उसका फोन नहीं उठा रहा, आप जाकर देखिए। जब उन्होंने बटाला आकर उक्त मकान में देखा तो मकान चारों तरफ से बंद था और शीशे से देखा तो सन्नी का शव बिस्तर पर पड़ी था।

इसी बीच उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस की मदद से घर के ताले तोड़कर भाई के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेजा। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय चाहिए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एस.एच.ओ.  कुलवंत सिंह ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है और बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News