Jalandhar Court में 3 दिन ‘नो वर्क डे’घोषित, जानें क्यों...
punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 01:00 PM (IST)
जालंधर (सोनू): यहां के जिला बार एसोसिएशन ने 16, 17 और 18 मार्च को “नो वर्क डे” घोषित किया है। उक्त फैसला बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट रोहित गंभीर ने बताया कि यह हड़ताल किसी विरोध में नहीं है, बल्कि वकीलों को चुनाव में हिस्सा लेने, प्रचार करने और अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। बार एसोसिएशन के प्रधान राम शारदा ने कहा कि 25 सदस्यीय कमेटी के चुनाव होने हैं, इसलिए 3 दिन कामकाज बंद रखा जाएगा। उन्होंने सभी वकीलों से चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
पूर्व प्रधान आर.के. भल्ला ने बताया कि ये चुनाव करीब 7 साल बाद हो रहे हैं। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में चुनाव प्रक्रिया चल रही है, जिसके चलते कई वकील चंडीगढ़ भी गए हैं। जालंधर से करीब 3500 वकील वोटर हैं और इस बार 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि जालंधर से प्रतिनिधि जीतकर बार की समस्याएं, जैसे कम कोर्ट रूम और पार्किंग की दिक्कत, को मजबूती से उठाएगा।

