Jalandhar : होटल के बाहर गिरा शख्स निकला ASI, पुलिस ने बताई असल कहानी

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2026 - 11:05 PM (IST)

जालंधर (पंकज-कुंदन ) : एसीपी सिक्योरिटी एंड लाइसेंसिंग राजेश कुमार, पीपीएस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना नई बारादरी के अधिकार क्षेत्र में स्थित एक होटल के बाहर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति निजी वाहन के पास गिरा हुआ दिखाई दे रहा है।

उन्होंने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की जांच के अनुसार, वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति एएसआई गुरदीप सिंह (नंबर 2669) है, जो इस समय लंबी छुट्टी पर है। उक्त व्यक्ति बीमारी के कारण वहां गिर गया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो या जानकारी को साझा करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की पुष्टि जरूर करें। तथ्यों की जांच किए बिना किसी भी तरह की जानकारी साझा करने या अफवाहें फैलाने से बचें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News