लड़की को नशीली Coldrink पिला महंत ने कई बार किया Rape, फिर नाबालिग लड़के से करवाया जबरन विवाह

punjabkesari.in Wednesday, Feb 24, 2021 - 12:51 PM (IST)

बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): एक लड़की ने एक महिला पर उसको हरियाणा के महंत के पास कथित तौर पर बेचने के आरोप लगाए हैं। उसने यह भी आरोप लगाया है कि महंत ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। इतना ही नहीं बठिंडा की एक महिला ने अपने नाबालिग लड़के से उसका जबरदस्ती विवाह करवा दिया।

ये भी पढ़े: प्रसिद्ध गायक सरदूल सिकंदर का निधन, Coronavirus से जंग हारे
सिविल अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत करते पीड़ित लड़की ने बताया कि पिछले वर्ष 24 जून को वह फोटो स्टेट करवाने गई थी तो उसके घर में किराए पर रहने वाली लड़की उसे सेखा रोड पर एक घर में ले गई। वहां जाकर उसे उसने कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसमें नशा था। नशे की हालत में एक हरियाणा के महंत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे उक्त इस महंत के पास बेचा भी गया। फिर उसे बरनाला के एक नजदीकी गांव में ले जाया गया। वहां भी उसके साथ दुष्कर्म होता रहा। इस दौरान भी उसे जबरदस्ती नशे की गोलियां खिलाई गईं। बाद में उसे बठिंडा में ले गए। जहां एक महिला ने जबरदस्ती अपने नाबालिग लड़के से उसकी शादी करवा दी और कोर्ट में भी उसके धक्के से बयान दिला दिए। इसी बीच उसकी मारपीट भी होती रही।

ये भी पढ़े: पत्नी के इस शर्मनाक काम को देखकर पति ने किया Suicide, आधा दर्जन के खिलाफ दर्ज हुआ केस
पीड़िता ने बताया कि गत दिवस जब घर में कोई नहीं था तो वह मौका पाकर वहां से भागकर अपने माता-पिता के पास आ गई। उसके अभिभावकों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया। इस मामले में कुछ पुलिस अधिकारियों ने संदेह पूर्ण भूमिका निभाई।

लड़की के करवाएंगे कोर्ट में बयान दर्ज: लखविन्द्र
जब इस संबंधी थाना सिटी के इंचार्ज लखविन्द्र सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले भी एक मामला दर्ज है। अब पुलिस लड़की के कोर्ट में बयान दर्ज करवाए जाएंगे और कोर्ट के आदेशों पर अगली कार्रवाई की जाएगी। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News