खौफनाक! बाइक पर स्टंटबाज़ी कर रही थी युवती, चंद सेकेंड में हो गया कांड
punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2023 - 01:52 PM (IST)

अमृतसर: अमृतसर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवती शराब के नशे में धुत्त होकर बहुत अधिक स्पीड से बाइक चलाते हुए स्टंट कर रही थी। लेकिन उसके लिए ये स्टंटबाजी उस समय भारी पड़ गई जब एक खौफनाक हादसे में उसका सिर ग्रिल से टकराने के कारण धड़ से ही अलग हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक पर उक्त युवती के साथ एक लड़का भी सवार था और वह भी नशे में धुत्त था जोकि बुरी तरह से घायल हो गया है।
आस-पास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। ये घटना दाना मंडी नारायणगढ़ के नज़दीक रात डेढ़ बजे के करीब हुई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक युवती की पहचान पलकप्रीत कौर और युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। बता दें कि इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लड़के की एक टांग टूट गई। पुलिस ने मृतक युवती के शव को पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद उसके परिवार वालों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार थाना छेहरटा के प्रभारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच में अभी तक पता चला है कि दोनों बिना लाइसेंस के बाइक चला रहे थे। घायल गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह सेनेट्री का काम करता है। वह शुक्रवार रात अपने चाचा के साथ गांव में शराब पीने के बाद अपने चाचा को छेहरटा में घर छोड़ने के लिए निकला था। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाली पलकप्रीत ने उन्हें रोक लिया और वह भी साथ जाने की जिद्द करने लगी जोकि पहले ही शराब के नशे में धुत्त थी।
वापिस घर लौटते समय पलकप्रीत ने बाइक चलाने की ज़िद्द की। बाइक चलाते-चलाते उसने स्पीड 80 से भी अधिक कर दी और फिर वह स्टंट करने लगी। उसने उसे स्टंट करने से भी रोका लेकिन वह नहीं रुकी और इसी दौरान नारायणगढ़ दाना मंडी के पास बैलेंस खो देने के कारण ये हादसा हुआ और ग्रिल के साथ टकराने के कारण लड़की का सिर धड़ से ही अलग हो गया तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह मौके पर पहुंच गए थे। दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। उन्होंने कहा कि ये हादसा बहुत ही खतरनाक था। मामले की जांच में जुटी पुलिस इस मामले की हर ऐंगल से जांच कर रही है और ज़ख्मी युवक पर भी मामला दर्ज किया जा सकता है। पुलिस द्वारा गहन जांच हेतु आस-पास के सी.सी.टी.वी. कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here