Property के लालाच में अंधा हुआ परिवार, महिला के साथ की ये नीच हरकत

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2024 - 07:05 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के जालंधर से जेठ-जेठानी द्वारा महिला को पीटने की खबर सामने आई है। जालंधर के लोहिया में गट्टू कासी गांव में महिला द्वारा आरोप लगाया गया है कि इन दोनों जेठ-जेठानी ने मकान और खेत पर कब्जा किया हुआ है। 

जानकारी के अनुसार जिस महिला की पिटाई की गई है, उसका असप्ताल में इलाज चल रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि 2 साल से पुलिस की मिलीभगत के साथ उसके 3 किल्ले में से 2 किल्ले पर कब्जा किया हुआ है। महिला द्वारा पुलिस को शिकायत भी दी गई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ, कोई कार्रवाई  नहीं की गई। बता दें कि जेठ-जठानी ने महिला की डंडों से पीटा, जिससे महिला को काफी चोंटें आईं और उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। 

पीड़िता के साथ आई महिला का कहना है कि पहले खेत में पीटा गया, उसके बाद घर आकर उसकी पिटाई की। जेठानी ने डंडों से पीटा और जेठ ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। पीड़िता का कहना है कि उसका पति विदेश में रहता है। आरोप लगाया गया है कि जेठ-जेठानी के साथ 10 और लोगों ने भी उस पर खेतों में हमला किया है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News