सिरफिरे युवक ने मचाया आंतक, सड़क पर कुल्हाड़ी लेकर लोगों पर किया जानलेवा हमला

punjabkesari.in Friday, Aug 27, 2021 - 11:40 AM (IST)

पटियाला(बलजिंदर पंजौला): पटियाला में आज सुबह-सवेरे एक बड़ी वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार यहां एक गुरु नानक नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां एक सिरफिरा युवक कुल्हाड़ी लेकर लोगों पर हमला करने लगा। मिली जानकारी के मुताबिक़  सिरफिरे युवक में कुल्हाड़ी से कई लोगों पर वार किया। सरेआम कुल्हाड़ी लेकर युवक सड़क पर उतर गया और पड़ोसियों पर जानलेवा हमला करने लगा। मिली जानकारी के अनुसार घरेलू कलह के कारण युवक ने ऐसा किया है।

इस पूरे मामले की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद उसे काबू करने के लिए मौके पर पुलिस पार्टी पहुंची। लेकिन युवक का आंतक तब भी नहीं रुका। उसने तैश में आकर पुलिस कर्मचारियों पर भी हमला कर दिया। अर्बन अस्टेट इलाके में हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News