चंडीगढ़ में 'No Car Day' के अवसर पर राज्यपाल के एडीसी साइकिल से पहुंचे ऑफिस
punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 07:51 PM (IST)
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में आज मनाए जा रहे 'नो कार डे' के अवसर पर पंजाब राज्यपाल के एडीसी रंधीर कुमार साइकिल से कार्यालय पहुंचे। बता दें कि चंडीगढ़ में आज अफसरों का नो व्हीकल डे रहा। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के निर्देश पर कई सारे आफिसर साइकिल से तो कोई पैदल ही ऑफिस पहुंचा। इस दौरान प्रशासक गुलाब चंद कटारिया खुद सिटी बस से ऑफिस पहुंचे। दरअसल चंडीगढ़ से वीडियो सामने आया है, जिसमें नो कार डे के अवसर कई आफिसर साइकिल से तो कोई पैदल पहुंचते दिखाई दिए। पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि चंडीगढ़ में यह आयोजन सफल हुआ तो फिर इसे लागू करने के लिए पंजाब सरकार से भी बात की जाएगी, जिससे तेल की बचत होने के साथ-साथ स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
जिक्रयोग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद की गई अपील के चलते यह कदम उठाया गया। इससे पहले प्रशासक चंडीगढ़ में अफसरों के काफिले में गाड़ियों की कटौती की बात भी कह चुके हैं।

