विधवा के साथ लिव इन में रह रहे प्रेमी ने की ऐसी हरकत, सच्चाई जान हो जाएंगे हैरान
punjabkesari.in Sunday, Sep 04, 2022 - 03:27 PM (IST)

लुधियाना (राम) : थाना मोती नगर अंतर्गत आते भगत सिंह नगर में रहने वाली एक महिला पिछले 5 दिनों से बेसुध होरप अपने बच्चों की तलाश में इधर-उधर भटकती नजर आ रही है। महिला को पता चला कि उसके दो बच्चों का अपहरण उसी व्यक्ति ने किया है, जिसके साथ वह 2 वर्ष से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। उसने कभी नहीं सोचा था कि उसका प्रेमी इस हद तक जा सकता है।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजीव कपूर ने बताया कि पीड़ित सरोज रानी के 2 बच्चे हैं और विधवा होने के कारण वह एक फैक्टरी में काम करके अपने बच्चों की परवरिश कर रही थी। इसी बीच 2 वर्ष पहले पीड़िता की जिंदगी में रोहित नाम का युवक आया और दोनों साथ में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। आरोपी रोहित कुमार 2 वर्ष तक पीड़िता का शोषण करता रहा।
इसके बाद आरोपी रोहित के मन में पैसे का लालच आया और उसने सरोज के दोनों बच्चे बेटा रोहित (10) और बेटी गुड़िया (9) का अपहरण कर लिया। अब आरोपी बच्चों को छोड़ने के लिए पैसे की मांग कर रहा है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here