खूनी झड़प दौरान नौजवान का कत्ल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 31, 2018 - 07:08 PM (IST)

चीमा मंडी(बेदी): गांव शेरो में रंजिश के चलते खूनी झड़प दौरान एक नौजवान का कत्ल किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।

जानकारी देते थाना चीमा के इंचार्ज साहब सिंह ने बताया कि मृतक सुखचैन सिंह के पिता अमरजीत सिंह निवासी शेरो की तरफ से करवाए बयानों के अंतर्गत हरबंस सिंह और अन्यों ने उनके खेत में रोटावेटर के साथ मिट्टी डाल दी। इस सम्बन्धित उन्होंने पंचायत में बात की तो उनको मिट्टी उठाने के लिए कहा गया लेकिन मिट्टी नहीं उठाई गई। अमरजीत सिंह के मुताबिक जब आज वह अपने खेत गए तो हरबंस सिंह ने अपने भाईयों और पुत्रों समेत उन पर हमला कर दिया। हमले में उनका पुत्र सुखचैन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सुनाम के सिविल अस्पताल में लेजाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थाना चीमा के पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत अलग-अलग व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News