विवाहिता को शादी का झांसा देकर किया घिनौना काम, पुलिस के चढ़ा हत्थे

punjabkesari.in Friday, Mar 26, 2021 - 04:16 PM (IST)

सुजानपुर (ज्योति, बख्शी): सुजानपुर पुलिस ने विवाहिता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान हरदीप सिंह पुत्र अकविन्द्र सिंह निवासी गांव पोहलपुर (सांबा) के रुप में हुई। 

इस संबंधी सब-इस्पैक्टर विजय कुमार ने बताया कि 11 फरवरी को एक महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उक्त युवक उनके गांव में अपनी मासी के घर आता था जिस दौरान दोनों की जान-पहचान हो गई। जिसके पश्चात हरदीप सिंह शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा जिसके चलते पुलिस ने फरवरी माह में पीड़ित महिला के बयान पर उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जिसे सुजानपुर पुलिस ने आज उसके घर में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News