लोकसभा में गूंजा पंजाब टैंडर घोटाले का मामला, NIA से जांच की मांग
punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 10:15 AM (IST)
जालंधर (विशेष): कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आज लोकसभा में पंजाब से जुड़े कथित टैंडर घोटाले का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एफ.सी.आई. और वेयरहाऊस के टैंडरों में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया प्रभावित हुई।
उन्होंने आरोप लगाया कि एक मंत्री ने 50 हजार मीट्रिक टन के टैंडर के लिए प्रशासन पर दबाव बनाया और 20 हजार मीट्रिक टन का टैंडर हासिल कर लिया, जबकि बाकी टैंडर किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया गया। इस कारण टैंडर प्रक्रिया में करीब 8 महीनों की देरी हुई।
औजला ने बताया कि जिस व्यक्ति गगनदीप सिंह को टैंडर मिला था, उसे कथित तौर पर मंत्री द्वारा जान से मारने की धमकियां दी गईं। उन्होंने कहा कि गगनदीप सिंह को उसके परिवार सहित गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई, जिसके चलते उसने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। कांग्रेस सांसद ने मामले को गंभीर बताते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि इसकी जांच एन.आई.ए. (राष्ट्रीय जांच एजैंसी) से करवाई जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

