सात जन्मों के पवित्र रिश्ते को किया तार-तार, पैसों के चक्कर में पत्नी ने दिया इस घटना को अंजाम

punjabkesari.in Monday, May 23, 2022 - 06:05 PM (IST)

अमृतसर (सागर) : अकसर ही लोग अपनी इंश्योरैंस पालिसी करवाते हैं कि आने वाले भविष्य में उस इंश्योरैंस के पैसों के साथ उनको कोई लाभ मिल सके, लेकिन अमृतसर के जंडियाला गुरु अधीन आते कस्बा नारायणगढ़ में मनजीत सिंह को इंश्योरैंस करवाना उस समय भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि मनजीत की पत्नी ने इंशोरैंस के पैसे लेने के लिए उसका कत्ल कर दिया। यह मामला 5 अप्रैल 2022 का है, जब मनजीत सिंह का कत्ल होने का मामला सामने आया था और पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी थी। 

जांच दौरान सामने आया कि मनजीत सिंह की पत्नी ने ही मनजीत सिंह का कत्ल किया है। पुलिस ने मनजीत सिंह की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने बातचीत करते कहा कि इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए उनको काफी समय लगेगा, लेकिन मनजीत सिंह का कत्ल उसकी पत्नी की तरफ से ही किया गया। पुलिस ने बताया कि मनजीत सिंह अलग-अलग बीमारियों से पिछले लम्बे समय से पीड़ित था, जिस करके उसकी पत्नी उससे ऊब चुकी थी और उनके घर में काफी ग़रीबी भी थी, लेकिन मनजीत सिंह की इंश्योरैंस हुई थी और उस इंश्योरैंस के पैसे लेने के लिए उसकी पत्नी ने अपने पति का कत्ल कर दिया। पुलिस का कहना है कि मनजीत सिंह की पत्नी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। 

जीवनसाथी के साथ 7 जन्मों के वायदे करके जीवन व्यतीत किया जाता है। आज के समय में इंश्योरैंस की पालिसी लेने के लिए जीवनसाथी का कत्ल करने के मामले भी अब सामने आ रहे हैं और जिस तरीके साथ पत्नी ने अपने पति का कत्ल किया है इसके साथ पति-पत्नी के सात जन्मों के पवित्र रिश्ते को भी तार-तार कर दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News