इस स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा लोगों को समर्पित, CM मान ने जनता को दी नसीहत
punjabkesari.in Wednesday, Apr 12, 2023 - 02:13 PM (IST)

संगरूर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संगरूर के गांव निहालगढ़ कामरेड तेजा सिंह के यादगारी समारोह में पहुंचे। स्वतंत्रता सेनानी कामरेड तेजा सिंह की प्रतिमा का उद्धाटन किया गया।
इस दौरान सी.एम. मान ने कहा कि भारत रत्न उसे देना चाहिए जो इसके काबिल हो, और भारत के 2 प्रधान मंत्री जिन्होंने अपने आपको ही भारत रत्न दे दिया। यह बात सी.एम. मान ने नेहरू व इंदिरा गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए कही है। उन्होंने कहा कि यह 2 बड़े नेता है जिन्होंने खुद के लिए ही भारत रत्न की मांग की थी। सी.एम. मान ने कहा कि देश किसी के परिवार की जगीर नहीं है। इस दौरान सी.एम. ने नसीहत देते हुए कहा कि राजनीतिक के चलते किसी से कोई दुश्मनी न रखें। सरपंच किसी पार्टी का नहीं, गांव का होना चाहिए। गांव के संयुक्त काम के लिए इकट्ठे होना चाहिए।
सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक खोले गए हैं। मोहल्ला क्लीनिकों में लोगों का फ्री इलाज हो रहा है। एक साल में 28 हजार से ज्यादा नौकरियां दी गई हैं। नौकरियां देने में पूरी पारदर्शिता रखी जा रही है। किसी को भी सिफारिश के आधार पर नौकरी नहीं दी जा रही। लोगों को 600 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here