जिले में 58 तक पहुंचा डेंगू मरीजों का आंकड़ा, चिकनगुनिया के भी 5 केस

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2026 - 05:59 PM (IST)

होशियारपुर (जैन): जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। डेंगू मरीजों का आंकड़ा जिला में 58 तक पहुंच गया है। जबकि चिकनगुनिया के भी 5 केस रिपोर्ट हुए हैं। इसी बीच सिविल सर्जन डॉ. मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

इस अवसर पर जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. जगदीप सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने होशियारपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर “हर शुक्रवार डेंगू पर वार” अभियान के तहत गतिविधियां कीं। इस दौरान टीमों द्वारा कुल 1317 घरों की जांच की गई, जिनमें से 57 घरों में मच्छरों का लारवा पाया गया। टीमों द्वारा मौके पर ही लारवा को नष्ट कर दिया गया। जहां आवश्यक था, वहां लार्वीसाइड का छिड़काव भी किया गया।

 Dengue Alert

इस अवसर पर लोगों को डेंगू, मलेरिया और मच्छरों से फैलने वाली अन्य बीमारियों से बचाव के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अभियान में रविंदर जस्सल, डिप्टी मास मीडिया ऑफिसर, बलवीर कौर, डिप्टी मास मीडिया ऑफिसर, एम.पी.एच.डब्ल्यू., ब्रीडिंग चेकर, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों तथा नर्सिंग छात्राओं ने भी लार्वा की जांच की। इस संबंध में सिविल सर्जन डा. मनदीप कमल ने बताया कि डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ और जमा हुए पानी में पैदा होता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, कार्यालय तथा आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने बताया कि आज स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने होशियारपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर डेंगू जागरूकता गतिविधियां कीं। घरों में सर्वेक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार के कंटेनरों की जांच की गई। इस दौरान 1317 घरों की जांच की गई, जिनमें से 57 घरों में मच्छरों का लारवा पाया गया। जिन कंटेनरों में लारवा मिला, उनमें से पानी निकालकर लार्वा को नष्ट किया गया तथा जहां आवश्यक था, वहां लार्वीसाइड का छिड़काव किया गया। उन्होंने कहा कि डेंगू के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रखा जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News