Punjab: अवैध संबंधों का दर्दनाक अंजाम, युवक ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 11:34 AM (IST)

पातड़ा (चोपड़ा): अवैध संबंधों का एक खौफनाक अंजाम देखने को मिला। पातड़ा सब-डिवीजन के घग्गा कस्बे के रहने वाले एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवार वालों के बयानों के आधार पर एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी देते हुए परिवार वालों ने बताया कि मृतक वलैती राम के करीब एक साल से अमनदीप कौर नाम की महिला के साथ अवैध संबंध थे, जो उसे बहुत परेशान करती थी और अपनी सारी कमाई देने और अपनी पत्नी को तलाक देकर हमेशा उसके साथ रहने के लिए कहती रहती थी। कई बार समझाने के बाद भी अमनदीप कौर नहीं मानी, जिसके चलते वलैती राम ने कल छबीलपुर के पास भाखड़ा नहर के किनारे एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर कुलवीर सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया है और कथित आरोपी अमनदीप कौर पत्नी जसवीर सिंह निवासी घग्गा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News