सऊदी में फंसा लुधियाना का युवक,वीडियो में लगा रहा मदद की गुहार
punjabkesari.in Friday, Jan 05, 2018 - 11:43 AM (IST)

संगरूरः सऊदी अरब में फंसे लुधियाना के एक युवक की वायरल वीडियो सांसद और आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान के पास पहुंची है। मान ने वीडियो फेसबुक पर डाल घर वापसी का भरोसा दिया है। वीडियो में युवक रोते हुए कह रहा है कि वह सऊदी अरब में फंसा हुआ है। उसके साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है।
जिस परिवार के पास वह काम कर रहा है, वे उस पर 1.70 लाख देने का दबाव बना रहे हैं। युवक ने कहा, वह रुपए कहां से लाकर दे। उसने मान से अपील की है कि वह इतने फंसे लोगों को भारत लाए हैं। उसे भी लाया जाए। भगवंत मान का कहना है कि वह युवक का पता लगा रहे हैं। पता चला है कि वह लुधियाना का रहने वाला है। युवक के कुछ कागजात मंगवाए गए हैं।