बिजली कारीगर की दुकान पर चोरी की वारदात, लोगों में दहशत का माहौल
punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 05:32 PM (IST)
गुरदासपुर (हरमन): थाना काहनूवान के अंतर्गत पड़ते गांव तुगलवाल में बीती रात चोरों ने एक बिजली कारीगर की दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि दुकान पुलिस नाके से महज करीब 50 फीट की दूरी पर स्थित बताई जा रही है। दुकान मालिक रतन सिंह ने बताया कि चोर दुकान से करीब 70 मोटरें और बिजली का अन्य सामान चोरी करके ले गए। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी है।

इसी रात गांव जलालपुर के एक सरकारी स्कूल को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोर स्कूल से मिड-डे मील का सामान, कंप्यूटर और अन्य सामान चोरी करके ले गए। एक ही रात में थाना काहनूवान के अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातें होने से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

