लुधियाना की इस कॉलोनी में डर का माहौल, नशे में टल्ली युवकों ने कर दिया बड़ा कांड

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2024 - 12:14 PM (IST)

पंजाब डेस्क:  लुधियाना में उस समय डर का माहौल पैदा हो गया जब एक सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार एल्डिको कॉलोनी जालंधर बाईपास के पीछे वाले गेट पर कुछ युवकों को कॉलोनी में एंट्री करने से सिक्योरिटी गार्ड की ओर से रोका गया जिसके चलते युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड संदीप पर तेजधार हथियारों से अटैक कर दिया। गंभीर घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। 

security guard attack

वहीं पीड़ित सिक्योरिटी गार्ड संदीप ने अपने जानकारी देते हुए बताया कि एल्डिको कॉलोनी के गेट नंबर 3 पर ड्यूटी पर था। इसी दौरान कुछ युवक नशे में टल्ली थे और कॉलोनी में घुसने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में उसने उसे अंदर जाने से रोका। थोड़ी देर युवक तेजधार हथियारों सहित वापिस लौटे और उस पर जानलेवा हमला किया। कॉलोनी वालों के इकट्ठे होने पर वे भाग गए। फिलहाल उक्त मामले में पुलिस को शिकायत दे दी गई। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News