193 लाख के CCTV कैमरों में कथित तौर पर हुआ बड़ा घपला, पंजाब सरकार से की यह मांग

punjabkesari.in Thursday, Jun 09, 2022 - 05:27 PM (IST)

मोगा (गोपी राऊके): नगर निगम मोगा में प्रतिदिन कथित तौर पर सामने आ रहे बड़े घुटालों के चलते जहां नगर निगम की कुछ अफसरशाही प्रति शहर निवासियों का गुस्सा दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है, वहीं हैरानी इस बात की है कि कथित घुटाले सामने आने उपरांत भी अभी तक इसकी जांच करवा कर सच सामने क्यों नहीं लाए जा रहा? अब 2 दिन पहले ही नगर निगम की तरफ से शहर की पार्कों को विकसित करने के लिए करोड़ों रुपए नाजायज खर्च करने का मामला अभी जांच अधीन है। इस दरमियान ही एक ओर मामला सामने आया है, जिसमें पता चला है कि शहर में लग रहे 193 लाख के एस्टीमेट वाले सी.सी.टी.वी. कैमरों में भी कथित तौर पर बड़ा घपला हुआ है।

यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए तो सच सामने आ सकता है। जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले नगर निगम ने शहर को सुरक्षित बनाने के लिए समूचे शहर में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने की रणनीति बनाई थी, जिस उपरांत शहर निवासियों को यह उम्मीद बनी थी कि रोजमर्रा की शहर में हो रही वारदातों पर शिकंजा कसा जाएगा, परंतु इन कैमरों को लगाने में लोगों  द्वारा दिए जा रहे टैक्स के हो रहे दुरुपयोग से भी शहर निवासी खफा हैं।

नगर निगम के पुराने ठेकेदार ने खोला भेद
नगर निगम मोगा के पुराने ठेकेदार प्रधान संतोख सिंह ने इस मामलो की वास्तविकता बयान करते हुए जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम मोगा के आधिकारियों ने कथित मिलीभुगत करके जिस ठेकेदार को यह करोड़ों का काम दिया गया है, उसने पहले कभी भी सी.सी.टी.वी. कैमरों का काम नहीं किया।  नगर निगम आधिकारियों ने कानूनों की कथित अनदेखी करके टैंडर भी मंजूर कर दिया। कैमरों की कथित क्वालिटी भी पैसों के हिसाब के साथ ठीक नहीं है। पूर्व कमिश्नर ने इस कैमरों का टैंडर देने में मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि जिस ठेकेदार को टैंडर दिया है, वह नगर निगम को गाड़ीयां सप्लाई करता था। मार्कीट रेट से 4 से 5 गुणों ज्यादा नुक्सान हुआ है।  जे. ई. और एस.डी.ओ. स्तर के आधिकारियों पर दोष लगाते हुए कहा कि यदि पंजाब सरकार सचमुच भ्रष्टाचार मुक्तशासन देने के लिए वचनबद्ध है तो मोगा नगर निगम के कथित घोटालों की जांच क्यों नहीं करवाई जा रही है?

ठेकेदार संतोख सिंह ने इस मामलो की जांच के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, चीफ सचिव पंजाब चंडीगढ़, चीफ सचिव स्थानिक सरकार विभाग, एडीशनल चीफ सचिव मुख्यमंत्री पंजाब, डिप्टी कमिश्नर मोगा और नगर निगम मोगा के कमिश्नर को भी शिकायत पत्र लिखा है। सब सबूतों समेत शिकायत पत्र भेजे गए हैं और इन मामलो की कार्यवाही करना अब सरकार का काम है। नगर निगम मोगा के मेयर नीतिका भल्ला ने भी इन मामलों में कथित तौर पर घुटाले के शक पर मोहर लगाई है। उन्होंने कहा कि यह मामला कुछ दिन पहले पता चला था तो उन्होंने इस प्रति फाइल मंगवाई थी। पंजाब सरकार मामलों की जांच करवा कर बनती कार्रवाई करवाए। उन्होंने कहा कि ठेकेदार संतोख सिंह ने जो भी शिकायत की है, उस पर कार्रवाई की जाए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News