''Sorry,आंटी...'' कहने पर हुआ बवाल, भरी बस में देखने को मिला महिलाओं का High Voltage ड्रामा

punjabkesari.in Saturday, Aug 17, 2024 - 05:55 PM (IST)

पंजाब डेस्क: जालंधर के रामामंडी से अमृतसर जा रही बस में दो महिलाएं द्वारा विवाद करने की एक खबर सामने आई है। वह दोनों सफर करने बस में बैठी।  जिसके बाद महिलाओं के पैर के ऊपर गलती से किसी दूसरी महिला का पैर चढ़ गया, उसके बाद उसने सॉरी आंटी कहा, इतना कहने पर सवार कर रही महिलाएं भड़क गईं और उसके बाद विवाद छिड़ गया। इस झगड़े में शिखा को ज्यादा चोटें आईं, जिसे बाद में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार शिखा की बेटी अनमोल का कहना है कि रामामंडी से 2 महिलाएं बस में चढ़ीं। उन महिलाओं के पैर पर पर रखा गया। जिसके बाद सॉरी आंटी बोला तो वे महिलाएं भड़क गईं और झगड़ा हो गया। बेटी ने आरोप लगाया कि पुलिस को इस घटना के बारे में बताया गया था, लेकिन उन महिलाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

आगे बताया कि एएसआई जसविंदर सिंह ने बिना किसी कार्रवाई के उन्हें छोड़ दिया और कहा कि उनका पेपर है। पीड़ित का कहना है कि उन दोनों में से एक ने चूड़ा पहन रखा था। घायल शिखा और अनमोल मंडी गोबिंदगढ़ में रहते हैं और राखी के चलते अमृतसर जा रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News