बेखौफ लुटेरे: सुबह तीन बजे ATM उखाड़ कर ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Friday, Mar 05, 2021 - 12:43 PM (IST)

फतेहगढ़ साहिब (जगदेव): फतेहगढ़ साहिब के शहर सरहन्द में आज सुबह करीब 3 बजे चोर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का कैश के साथ भरा ए.टी.एम. उखाड़ कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद डी.ऐस.पी. रघवीर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और फिंगर प्रिंट माहिरों को जांच के लिए बुलाया गया। डी.ऐस.पी. ने कहा कि सी.सी.टी.वी. फुटेज अनुसार रस्सी से किसी गाड़ी के साथ ए.टी.एम. को उखाड़ा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की तरफ से चोरों की तालाश की जा रही है।
उधर बैंक मैनेजर संजीव कुमार ने कहा कि ए.टी.एम. में रात को क्लोजर के समय 18 लाख 88 हज़ार नकदी था, जोकि चोर मशीन समेत ले गए। फिलहाल पुलिस विभाग के फिंगर प्रिंट माहिरों की तरफ से घटना स्थान पर पहुंच कर बारीकी के साथ जांच की जा रही है। पुलिस मुताबिक शहर में नाकाबंदी करके लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है, इसके अलावा पुलिस की तरफ से इलाके के सी.सी.टी.वी. कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं जिससे लुटेरों का कोई सुराग मिल सके।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here