iPhone और नकदी छीन भाग रहे लुटेरों से भिड़ा युवक, लुटेरों को पड़ गए लेने के देने
punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 09:14 PM (IST)
पठानकोट (पंजाब) : शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब लूट की वारदात खुद लुटेरों पर भारी पड़ गई। देर रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने पैदल जा रहे एक युवक को घेरकर दातर दिखाते हुए उसका iPhone और 5 हजार रुपये नकद छीन लिए। लेकिन कहानी ने तब नया मोड़ ले लिया, जब युवक कुछ देर बाद उसी रास्ते पर दोनों आरोपियों को दोबारा देख बैठा। गुस्से में आकर युवक ने सड़क किनारे पड़ी ईंट उठा ली और एक लुटेरे पर हमला कर दिया। ईंट लगते ही एक आरोपी स्कूटी से गिरकर घायल हो गया। वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि घायल होने के बावजूद दोनों बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
पीड़ित युवक, जो मलिकपुर मॉडल टाउन के एक सैलून में काम करता है, ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे जुगियाल रोड से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में लुटेरों ने उसे रोक लिया और वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल घटना को लेकर जांच जारी है।

