पंजाब का ये  Couple अब देख सकेगा दुनिया, हर तरफ हो रही चर्चा

punjabkesari.in Monday, Feb 13, 2023 - 09:15 AM (IST)

चंडीगढ़ (शर्मा): पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने फाजिल्का के नेत्रहीन दंपति की आंखों का मुफ्त ऑप्रेशन किया, जो पूरी तरह से सफल रहा। कैबिनेट मंत्री इन दोनों का हालचाल जानने के लिए आई थीं। कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर ने बताया कि सूरज और कविता दोनों पति-पत्नी गांव लद्धूवाला फाजिल्का से एक साल से सफेद मोतिया के कारण आंखों की रोशनी गंवा चुके थे। इन मरीजों को एक संस्था द्वारा लाया गया था। 

उन्होंने बताया कि इन दोनों का एक महीने पहले आंखों का ऑप्रेशन किया गया था जोकि पूरी तरह से कामयाब रहा और यह दंपति जिंदगी के रंग देखने योग्य हो गए हैं।  कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सूरज और कविता दोनों पति-पत्नी स्वयं चलकर अपनी दूसरी आंख के ऑप्रेशन के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि इन दोनों का दूसरी आंख का ऑप्रेशन किया गया है जोकि सफल रहा। इस मौके पर श्री गुरु नानक साहिब सर्वव्यापी मोदीखाना समाज के व्यक्तियों के अलावा अन्य समाज सेवक भी उपस्थित थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News