जालंधर लोकसभा उपचुनाव: पूर्व MLA सुशील रिंकू को लेकर छिड़ी ये चर्चा
punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2023 - 07:50 PM (IST)

जालंधर: सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद खाली हुई जालंधर लोकसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रयास कर रहे हैं। इसी के चलते सुशील रिंकू को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सुशील रिंकू को एम.पी. टिकट देने के लिए आम आदमी पार्टी के नेता पार्टी में शामिल करने चाहते हैं। लेकिन सुशील रिंकू पार्टी में विरोधियों के कारण शामिल नहीं होना चाहते हैं।
यह भी जानकारी मिली है कि पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग रिंकू को पार्टी न छोड़ कर जाने के लिए मना रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर में कांग्रेस नेता के घर पर मीटिंग रखी गई जिसमें प्रताप सिंह बाजवा, अवतार हैनरी, राजा वड़िंग, विक्रम चौधरी, सुशील रिंकू, आदि मौजूद थे। सूत्रों से ये भी जानकारी मिली है कि पार्टी रिंकू को टिकट देने के का विचार कर रही है। लेकिन ये संभावना है कि रिंकू आप से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी में जा सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here