AAP में शामिल होने जा रहा अकाली दल का यह प्रभारी, CM खुद रहेंगे मौजूद
punjabkesari.in Friday, May 05, 2023 - 02:46 PM (IST)

जालंधर : पंजाब की राजनीति में दल बदल लगातार जारी है। इसी के चलते शिरोमणि अकाली दल को एक बार फिर झटका लगने जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम सफाई कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारी संगठनों के नेता चंदन ग्रेवाल आम आदमी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।
शिरोमणि अकाली दल के जालंधर सेंट्रल से प्रभारी चंदन ग्रेवाल को पार्टी में शामिल करने के लिए सी.एम. भगवंत मान खुद जालंधर में उनके घर पहुंच रहे हैं। शहर के मिलाप चौक में स्थित चंदन ग्रेवाल के घर सी.एम. के आगमन पर जोरों पर तैयारियां चल रही हैं। आपको बता दें इससे पहले भी चंदन ग्रेवाल की आम आदमी प्राटी में शामिल होन की चर्ची छिड़ी थी लेकिन तब ये मामला ठप्प हो गया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here