मान सरकार में कल ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ, संधवां होंगे विधानसभा स्पीकर

punjabkesari.in Friday, Mar 18, 2022 - 11:15 PM (IST)

चंडीगढ़ : कल होने जा रहे मंत्री पद शपथ ग्रहण समारोह में 10 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिनमें विधायक हरपाल चीमा, लाल चंद, कुलदीप सिंह धालीवाल, डा. विजयइंद्र सिंगला, लालजीत सिंह भुल्लर, डा. बलजीत कौर, हरभजन सिंह, गुरमीत सिंह मीत हेयर, हरजोत सिंह बैंस, ब्रह्म शंकर जिंपा के नाम शामिल हैं। आम आदमी पार्टी की कैबिनेट का कल विस्तार होने जा रहा है। कल यानी शनिवार को सुबह 11 बजे कैबिनेट मंत्री अपने-अपने पदों के लिए शपथ ग्रहण करेंगे। उसके बाद मान सरकार द्वारा अपने मंत्रियों की पहली कैबिनेट बैठक की जाएगी।

भगवंत मान ने ट्वीट कर कर लिखा है कि ‘‘पंजाब का नया मंत्रिमंडल कल शपथ लेगा, वहीं आपको यह भी बता दें कि आम आदमी पार्टी की तरफ से 10 मंत्रियों का ऐलान किए जाने के बाद विधानसभा स्पीकर के तौर पर कोटकपूरा से विधायक कुलतार सिंह संधवा को नामजद किया है। इस सम्बन्धित जानकारी कुलतार सिंह संधवां ने खुद टवीट करके दी। उन्होंने स्पीकर नियुक्त करने के लिए पार्टी के कन्वीनरह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News